लोगों की राय

लेखक:

प्रभाष जोशी

जन्म: 15 जुलाई, 1937 को मध्यप्रदेश में सिहोर जिले के आष्टा गाँव में।

शिक्षा इंदौर के महाराजा शिवा जी राव मिडिल स्कूल और हाई स्कूल में हुई। होल्कर कॉलेज, गुजराती कॉलेज और क्रिश्चियन कॉलेज में पहले गणित और विज्ञान पढ़े। देवास के सुनवानी महाकाल में ग्राम सेवा और अध्यापन किया। पत्रकारिता को समाज परिवर्तन का माध्यम मानकर सन् 60 में ‘नई दुनिया’ में काम शुरू किया। राजेन्द्र माथुर, शरद जोशी और राहुल बारपुते के साथ काम किया। यहीं विनोबा की पहली नगर यात्रा की रिपोर्टिंग की। 1966 में शरद जोशी के साथ भोपाल से दैनिक ‘मध्यप्रदेश’ निकाला। 1968 में दिल्ली आकर राष्ट्रीय गांधी समिति में प्रकाशन की जिम्मेदारी ली। 1972 में चम्बल और बुंदेलखंड के डाकुओं के समर्पण के लिए जयप्रकाश नारायण के साथ काम किया। अहिंसा के इस प्रयोग पर अनुपम मिश्र और श्रवण कुमार गर्ग के साथ पुस्तक लिखी - चम्बल की बन्दूकें, गांधी के चरणों में। 1974 में ‘प्रजानीति’ (साप्ताहिक) और ‘आस पास’ निकाली जो इमरजेंसी में बन्द हो गई। जनवरी ’78 से अप्रैल 81 तक चंडीगढ़ में ‘इंडियन एक्सप्रेस’ का सम्पादन किया। फिर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ (दिल्ली संस्करण) के दो साल तक सम्पादक रहे। सन् 83 में प्रभाष जोशी के सम्पादन में ‘जनसत्ता’ का प्रकाशन हुआ। प्रभाष जोशी की पुस्तक मसि कागद और हिन्दू होने का धर्म भी है।

निधन: 5 नवम्बर, 2009 को दिल्ली में।

21वीं सदी : पहला दशक

प्रभाष जोशी

मूल्य: Rs. 650

‘21वीं सदी : पहला दशक’ पुस्तक में विख्यात पत्रकार प्रभाष जोशी के वे लेख संकलित हैं जो उन्होंने ‘जनसत्ता’ दैनिक में सन् 2000 के बाद लिखे...

  आगे...

आगे अन्धी गली है

प्रभाष जोशी

मूल्य: Rs. 450

‘आगे अन्धी गली है’ में विख्यात पत्रकार प्रभाष जोशी द्वारा ‘प्रथम प्रवक्ता’ और ‘तहलका’ में छपे कॉलम संकलित हैं...

  आगे...

कहने को बहुत कुछ था

प्रभाष जोशी

मूल्य: Rs. 750

प्रभाष जोशी की इस पुस्तक में उनके सम्पूर्ण लेखन से चुनकर प्रतिनिधि लेखों का संग्रह किया गया है।

  आगे...

खेल सिर्फ खेल नहीं है

प्रभाष जोशी

मूल्य: Rs. 450

खेल सचमुच एक अनुशासन है जो मनुष्य को पूरा बनाता और प्रकट करता है।“

  आगे...

जब तोप मुकबिल हो

प्रभाष जोशी

मूल्य: Rs. 400

पुस्तक में प्रभाष जोशी के पत्रकारिता और मीडिया के दूसरे माध्यमों से सम्बन्धित लेखों के अलावा भाषा, अर्थ, जगत और महिलाओं से जुड़े लेख संकलित हैं।

  आगे...

जीने के बहाने

प्रभाष जोशी

मूल्य: Rs. 550

प्रभाष जोशी ने ‘जीने के बहाने’ में अपने समय के चर्चित व्यक्तित्वों के चरित्र और विचार का दो टूक विश्लेषण किया है।

  आगे...

धन्न नरबदा मैया हो

प्रभाष जोशी

मूल्य: Rs. 600

इनमें पर्यावरण और संस्कृति के मेरे सरोकार हैं और कुछ यात्रा विवरण हैं, जो यात्रा वृत्तान्त की तरह नहीं अपनी अन्तर्यात्रा में अपनी तलाश के किस्से हैं।

  आगे...

प्रभाष पर्व

प्रभाष जोशी

मूल्य: Rs. 600

प्रभाष पर्व

  आगे...

मसि कागद

प्रभाष जोशी

मूल्य: Rs. 350

‘मसि कागद’ जनसत्ता के प्रारम्भिक वर्षों में छपे प्रभाष जोशी के सैकड़ों लेखों और साम्प्रदायिक टिप्पणियों मे से किया गया एक चयन है।

  आगे...

लुटियन के टीले का भुगोल

प्रभाष जोशी

मूल्य: Rs. 450

लुटियन के टीले का भूगोल’ में प्रभाष जोशी के वे लेख संकलित किए गए हैं जिनके केन्द्र में हैं राजनीतिक दल और उनसे जुड़े राजनीतिज्ञ तथा लोकतन्त्र को कायम रखनेवाली संस्थाएँ।

  आगे...

 

12  View All >>   11 पुस्तकें हैं|